इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रग्स तस्करी के मामले में 2 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रग्स तस्करी के मामले में 2 साल से फरार चल रहे तस्कर सगीर अद्दा को पकड़ा है। आरोपी पत्थर मुंडला की तरफ रहकर फरारी काट रहा था उसके तीन साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार करीब 2 साल पहले इंदौर पुलिस ने शाहिद उर्फ नाइट्रा, जुबेर और सोहेल को 130 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था वही इस मामले में सगीर उर्फ अद्दा निवासी साउथ थोड़ा रावजी बाजार भी आरोपी था, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा था तभी से उसकी तलाश की जा रही थी आरोपी सगीर अद्दा ने रावजी बाजार छोड़ दिया और वह पत्थर मुंडला में आईडीए मल्टी में रहने लग गया था कल मुखबिर ने उसके बारे में सूचना दी जिसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया है

Exit mobile version