.युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने इंदौर के रीगल चौराहे से शुरू की छात्र अधिकार यात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने इंदौर के रीगल चौराहे से शुरू की छात्रा अधिकार यात्रा, नीट, नर्सिंग घोटाला और पेपर लीक मामले को लेकर इंदौर से भोपाल तक जाएगी यह यात्रा

.इंदौर के रीगल चौराहे से आज युवा कांग्रेस के पदाधिकारी के द्वारा पांच दिवसीय छात्र अधिकारी यात्रा की शुरुआत की गई। जहां पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस यात्रा को रवाना किया। वही इंदौर से शुरू हुई यह पैदल यात्रा 5 दिनों में भोपाल पहुंचेगी, जिसमें पूरे मार्ग में कई युवा इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। वही इस यात्रा में बढ़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी इंदौर से भी शामिल हुए। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिस तरीके से प्रदेश में लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं, उसी के विरोध में यह यात्रा इंदौर से निकली जा रही है, जो छात्रों के हितों को लेकर अपनी बात प्रदेश सरकार तक पहुंचाएगी।

Exit mobile version