इंदौर स्वच्छता में लगातार सात वी बार अव्वल आने के बाद अब सोलर एनर्जी में जुट गया है। इसके लिए इंदौर के ज्यादातर घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन का अभियान चलाया जाएगा।
मंगलवार को इंदौर को सोलर सिटी बनाने के लिए, महापौर ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। भारत सरकार ने सन 2030 तक ऊर्जा के उत्पादन में 40% हिस्सेदारी, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पन्न ऊर्जा के लिए लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, हर घर सोलर कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम में कई सारे प्राइवेट वेंडर्स को अधिकृत किया है। सोलर पैनल लगवाने वाले व्यक्ति को बिजली के बिल से छुटकारा तो मिलेगा ही और अतिरिक्त बिजली, बिजली विभाग को बेची जा सकेगी। जिस तरह आजकल सोलर ऊर्जा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है, जल्द ही इंदौर सोलर सिटी बन जाएगा। इस मौके पर लोगों को सूर्य सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
