कलर मिलाकर तैयार करते थे सौंफ पुलिस ने दर्ज किया मामला आरोपी की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खाद्य विभाग ने पिछले दिनों बड़ी मात्रा के जहरीले रंग का उपयोग कर कलर की सौफ जब्त की थी । मामले में खाद्य विभाग की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने व्यापारी कमल जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । आरोपित सौंफ में डिस्टेंपर मिलकर उसे हरे रंग की बनाकर बाजार में बेचता था ।

– खाद्य विभाग की टीम ने पिछले दिनों अरिहंत ट्रेडर्स नावदापंथ धार रोड पर निरीक्षण किया गया था । यह बड़ी मात्रा में खराब सौंफ को रंग कर अच्छी सौंफ दिखने योग्य बनाने और इसे बेचने तथा संग्रहण करना पाया गया था । यह भी पाया गया कि सौंफ को रंगने के लिए डिस्टेंपर रंग मिलाया जा रहा था । मौके से अधिकारियों ने 73 किलो रंग और 3259 किलो सौंफ जब्त की थी । टीम ने कलर और सौंफ के नमूने लेकर भोपाल स्थित लैब में जांच के लिए भेजे थे । जांच में नमूने मिलावटी और असुरक्षित पाए गए । जिसके बाद खाद्य विभाग की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने इसके प्रोपराइटर कमल जैन निवासी विध्यांचल एयरपोर्ट के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है ।

Exit mobile version