इंदौर के होटल में हुई विदेशी युवक की मौत मामले मे होटल संचालकों पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में कल ऑस्ट्रेलिया से आए एक युवक की होटल में मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने होटल मालिक पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि विदेश से आया युवक 15 मार्च से होटल में ठहरा हुआ था जिसकी सूचना होटल मालिक द्वारा पुलिस थाने में नहीं गई की गई थी जिसको लेकर केस दर्ज किया गया है।

इंदौर के सूर्या होटल में कल ऑस्ट्रेलिया से आए युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद एफएसएल टीम व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसमें पुलिस द्वारा बताया गया कि शव पर किसी प्रकार की क्षति व चोट के निशान नहीं थे जिसको संभवतः साइलेंट अटैक के जरिए मौत होना बताया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए होटल मालिकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जब भी कोई विदेशी होटल में रहने आता है और वह लंबे समय तक रहता है तो उसकी सूचना आवश्यकता तौर पर पुलिस को दी जानी चाहिए जो की होटल मालिकों द्वारा नहीं दी गई थी। जिस पर होटल मालिकों पर कार्रवाई की गई।

Exit mobile version