इंदौर में हुए एक सड़क हादसे में मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा राऊ-तेजाजी नगर मेन सड़क पर हुआ। इस हादसे का शिकार हुई मां बेटी ओंकारेश्वर के लिए निकली थी। इस सड़क हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है, जबकि पति की हालत खतरे से बाहर है।
हादसों के शहर इंदौर की एक और सुबह बेहद बुरी खबर लेकर आई। राऊ पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना सेज यूनिवर्सिटी के पास हुई। जहां करण सिंह चौहान, उनकी पत्नी छाया और 17 साल की बेटी दिव्यांशी तीनों बाइक से ओंकारेश्वर जा रहे थे। तीनों अचानक एक ट्रक चालक की लापरवाही का शिकार हो गए। इस घटना में छाया और दिव्यांशी की मौत हो गई।
इस हादसे का शिकार हुआ पति करण घायल है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
