इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र मे 88 वर्षीय बुजुर्ग ने दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में 88 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचीं लसूडिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

दरअसल घटना इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर के ए सेक्टर की है,जहां 88 वर्षीय सुभाष जनाने ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। सुभाष पहले कपड़ा मिल में काम करते थे और सेवानिवृत्त के बाद से अधिकतर समय उनका घर में ही व्यतीत होता था। मृतक सुभाष उनके दो बेटे है,जो एक इंग्लैड में तो वही दूसरी बेटा आर्मी से रिटायर है,फिलहाल उन्होने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version