इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में कार चालक पर चाकू से हमला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक कार चालक को कट करने की बात को लेकर चाकू मारने की घटना को अंजाम देने वाली लड़कियों और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं जिन युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्होंने पिछले दिनों एक मस्जिद पर बम भी फेंका था फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस पकड़े गई युवतियों और युवकों से पूछताछ भी करने में जुटी हुई है।

-पूरा मामला इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र का है , भवरकुआ थाना क्षेत्र में देर रात कार चालक श्याम बजाज अपनी कार में पेट्रोल डाल कर अपने घर की ओर जा रहे थे लेकिन इसी दौरान एक बाइक को अचानक से टक्कर लग गई ,जिसमें एक युवती और एक युवक सवार थे इसके बाद युवक और युवती ने कार चालक से बहस की और बात मारपीट तक आ गई इसके बाद कार चालक वहा से जैसे तैसे निकाला लेकिन युवक और युवती ने थोड़ी दूरी पर कार को एक बार फिर रोका इस दौरान युवक और युवती ने अपने कुछ साथियों को भी वहां पर बुला लिया इसके बाद उन्होंने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की और कार चालक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ ही कार में भी तोड़फोड़ कर दी इसके बाद कार चालक ने पूरे मामले की शिकायत भंवरकुआ पुलिस को की और भंवर कुआ पुलिस ने पूरे ही मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे ही मामले में घटनाक्रम को अंजाम देने वाले युवक और युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं जिन युवतियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन पर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है और पिछले दिनों एक मस्जिद पर बम फेंकने जैसी घटना को भी युवतियो के द्वारा अंजाम दिया जा चुका है , फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस पकड़े गए युवक और युवितियो से पूछताछ करने में पुलिस जुटी हुई है तो वही प्रारंभिक तौर पर कट मारने को लेकर ही विवाद की बात सामने आ रही है।

Exit mobile version