इंदौर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज संभाग आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास और परंपरा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह समेत प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

शुक्रवार को इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा हर साल निकाली जाने वाली झांकी और विभिन्न मिलों को झांकी निर्माण के लिए अनुदान देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा, अहिल्या उत्सव के लिए अनुदान का भी प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। इसके साथ ही अहिल्या पथ क्षेत्र में विकसित होने वाले प्लाटों से संबंधित निर्णय लिए गए। कान्ह नदी के पास होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई और इनके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया गया।बैठक में नैनोद और अन्य क्षेत्रों में आगामी समय में बनने वाले लॉजिस्टिक हब और अन्य विकास परियोजनाओं पर भी विचार किया गया। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गए, जो इंदौर के विकास और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिए गए हैं।
संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने बताया कि शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि इंदौर की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

Exit mobile version