इंदौर के बीआरटीएस की रेलिंग में घुसी तेज रफ्तार कार, दो छात्र घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • स्कूटर सवार महिला को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा। एलआइजी चौराहा के समीप की घटना।

इंदौर। तेज रफ्तार में जा रही कार बीआरटीएस की रेलिंग में घुस गई। कार का एक पहिया ही अलग हो गया। कार में सवार दो छात्रों को चोट आई है। घटना सोमवार दोपहर एलआइजी चौराहा के समीप की है।

हादसे के बाद कार का एक पहिया ही अलग हो गया।
निजी कालेज का छात्र ज्योतिराज चंद्रावत कार (स्कार्पियो) से एलआइजी की तरफ जा रहा था। स्कूटर सवार महिला को बचाने के चक्कर में कार पूरी घूम गई और रेलिंग तोड़ दी। कार में दो युवक और दो युवतियां भी बैठी थी। सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। ज्योतिराज के साथ अंशुल गुप्ता भी घायल हुआ है।

Exit mobile version