इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्थित वाइन शॉप पर एक सेल्समेन के साथ मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्थित वाइन शॉप पर एक सेल्समेन के साथ मारपीट कर दो लोगो ने सिर फोड़ दिया। इस मामले में सीसीटीवी भी पुलिस को मिले है। पुलिस ने उसके आधार पर दो आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। अभी आरोपियों की शिनाख्ती नही हो पाई है।
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विपीन राय ने बताया कि वह ब्रिज के नीचे बनी वाईन शॉप में सेल्समैन है। यहां पर रविवार शाम दो लड़के आए। उनहोंने खुल्ले रूपए मांगे। इस पर विपीन ने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनो विवाद करते रहे। एक व्यक्ति आया कांउटर के पीछे होकर बीयर की बोतल उसकी तरफ फेकी। जो सिर पर आकर लगी। इससे सिर से ब्लड निकलने लगा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बाद में साथी अस्पताल ले गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी।

Exit mobile version