फीस वृद्धि से नाराज एनएसयूआई छात्रो द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन के पूर्व प्रदर्शनकारी छात्र गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एनएसयूआई के छात्र नेता अमन पटवारी द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पूर्व में मौजूद पुलिस ने पुतला दहन के पूर्व प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
दरअसल शिक्षा में फीस वृद्धि से नाराज एनएसयूआई द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का विरोध स्वरूप पुतला दहन करने की मंशा से छात्र नेता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्टर कार्यालय में मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पुतला दहन करने के पूर्व ही सभी छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर रावजी बाजार थाना भेजा, वही छात्र का कहना है कि प्रदर्शन के लिए उन्होंने अनुमति ली थी वही पुतला दहन कि सूचना मिलते ही पुलिस बल अग्निशमन यंत्र लेकर भी मौजूद रहा, डीपी आनंद कुमार यादव ने बताया कि एनएसयूआई द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी जिसके तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version