इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले मे आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वहीं आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है पूरे मामले में मामूली विवाद के बाद युवक के सर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि कल लव कुश चौराहे पर पवन नामक युवक की लाश मिली थी जिसके बाद पूरा मामला संदिग्ध लग रहा था वही उसके दो साथी भी घायल अवस्था में मिले थे इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए पवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा था पूरे मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो यह बात सामने आई की पवन अपने साथी प्रशांत के जन्मदिन में अपने साथियों के साथ गया था और वहां से लौटते वक्त सभी ने जमकर शराब भी पी थी इस दौरान इन सब का आपस में विवाद हो गया था वही पवन अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर आगे आ गया था इस दौरान उसके अन्य साथी बाइक से पीछे-पीछे आ रहे थे जहां पवन को बाइक से लवकुश चौराहे पर रोका और वहां उसके साथ जमकर मारपीट की इसी दौरान उसके सर पर हमला कर दिया था वही उसके साथियों के साथ भी पाइप से मारपीट की गई थी और इस दौरान पवन की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं पवन के दो अन्य साथी बुरी तरह घायल हो गए थे पूरे मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है

Exit mobile version