मध्यप्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुघर्टनाओं को देखते हुए अब सड़कों की गुणवत्ता भी विजिलेंस जांच की कसौटी पर कसी जाने लगी हैं। कल शाम शुजालपुर में नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 20 में हांलही में बनी एक सड़क की गुणवत्ता और मानक मापदंड को जांचने के लिए नगरीय प्रशासन की डिविजनल क्वालिटी मानीटरिंग विजिलेंस एसक्यूएम टीम शुजालपुर पहुंची। टीम को देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन जब पता चला कि सड़क की क्वालिटी टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं, तो दुकानदारों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि सड़कों की गुणवत्ता की तो जांच होना ही चाहिए। इस विजिलेंस टीम ने सड़क में 30 सेंटीमीटर वर्गाकार गड्ढा खोद कर सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का सैंपल लिया । जांच अधिकारी विवेक अरगले ने बताया कि सड़कों की गुणवत्ता और मानकता के साथ सड़क की लेयरों की मोटाई का परिक्षण करने के लिए सेंपल लिए गए हैं। यदि उसमें कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित विषय में ठेकेदार को तलब कर संभावित कारवाई की जाएंगी।
