इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बने आईपीएस संतोष सिंह:डीआईजी पद की भी बागडोर संभाल चुके हैं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आईपीएस संतोष सिंह इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। राज्य सरकार ने मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है। रात एक बजे गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक इंदौर पुलिस कमिश्नर रहे राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। इंदौर पुलिस कमिश्नर के रूप में संतोष सिंह अब पदभार संभालेगे। इसके पहले वह उज्जैन जोन में आईजी का प्रभार संभाल रहे थे। संतोष सिंह करीब 8 साल पहले डीआईजी के रूप में शहर की बागडोर संभाली थी।
जिम और रनिंग के शौकीन है कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह फिटनेस के प्रति काफी सर्तक रहते है। वह जिम करने के साथ हर दिन रनिंग करते है। इंदौर में रहते हुए वह सुबह कई किलोमीटर तक रनिंग करते थे। इस दौरान कई अधिकारी उनके साथ मौजूद रहते थे। उन्होंने इंदौर में डीआईजी पद पर रहते हुए। कई अंधे कत्ल का पर्दाफ़ाश करने के साथ भूमाफियाओं पर पर नकेल कसी थी।

Exit mobile version