इंदौर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों मे युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार आत्महत्या के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं इसी के तहत इंदौर के 2 अलग अलग थाना क्षेत्रों मे युवक ने घर में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू की

पहला मामला

रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक साउथ तोड़ा के रहने वाले मोहम्मद समीर पिता गफ्फार उम्र 21 वर्ष निवासी साउथ तोड़ा के रहने वाले युवक ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है जांच में यह बात सामने आई है कि समीर चरण ब्राउन शुगर और गांजा पीने का आदी था जिसके चलते उसने नशे की हालत में यह कदम उठाया है वही परिजन के मुताबिक वह काफी दिनों से नशे की लत से परेशान था जिसे रिहैब सेंटर में भी भर्ती कराया था लेकिन वहां से ठीक होने के बाद वह फिर से नशे की चपेट में आ गया था और उसने इस तरह का कदम उठाया वही नशे के कारण उसकी मानसिक संतुलन भी खराब हो गया था जिसके चलते उसने फांसी लगाई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू किया वहीं मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

दूसरा मामला

- Advertisement -

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित भील कॉलोनी में रहने वाले ऋषि नामक 22 वर्षीय युवक द्वारा स्वयं के घर पर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या की पूरे मामले में परिजनों का कहना है कि मृतक युवक की मां शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई हुई थी तो वहीं पिता एमवाय हॉस्पिटल में कर्मचारी है तो वह अस्पताल में नौकरी करने के लिए चले गए थे मृतक युवक आठवीं तक पड़ा है और उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर रहने लगा था फिलहाल उसने आत्महत्या क्योंकि इसके लिए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

Exit mobile version