इंदौर के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से कंटेनर में भरकर बड़ी मात्रा में गाय के बछड़ो को हैदराबाद ले जाया जा रहा था इस पूरे ही मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कंटेनर को रोककर पुलिस के हवाले किया तो वही पुलिस ने पूरे मामले में पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
इंदौर और इंदौर के आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में मवेशियों को भरकर अवेध तरीके से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है इसी कड़ी में इंदौर के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को यह सूचना मिली कि एक कंटेनर में बड़ी मात्रा में गाय के बछड़ों को अवैध तरीके से भरकर संभवत हैदराबाद सहित अन्य जगहों पर ले जाया जा रहा है इसी सूचना के आधार पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में उक्त कंटेनर को पकड़ा और इस पूरे मामले की जानकारी तेजाजी नगर पुलिस को दी इसके बाद तेजाजी नगर पुलिस ने इस पूरे ही मामले में कंटेनर में मौजूद गाय ओर गाय के बछड़ों का रेस्क्यू कर उन्हें गौशाला भेजा गया तो वही कंटेनर में मौजूद अफजल जो की शाजापुर का रहने वाला है और एक लखन पंडित को पकड़ा है वहीं पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है बता दे आरोपी अपने कंटेनर में अवैध तरीके से एक हथियार भी लेकर चल रहे थे वहीं आरोपी जिस तरह से हथियार लेकर कंटेनर में चल रहे थे उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि आरोपी गाय ओर गाय के बछड़ों को सही सलामत ले जाने के लिए किसी भी हरकत को अंजाम दे सकते थे फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है लेकिन प्रारंभिक तौर पर यहां अनुमान लगाया जा फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है लेकिन प्रारंभिक तौर पर यहां अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत गाय के बछड़ों को हैदराबाद और अन्य जगहों पर ले जाया जा रहा था साथ ही हैदराबाद सहित अन्य जगहों पर यह किन लोगों को यह गाय के बछड़े देने जा रहे थे इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है साथ ही यह कहां से इतनी बड़ी तादाद में गाय ओर गाय बछड़ों को लाए थे इसके बारे में भी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
