इंदौर के चार फ्लाय ओवर का निर्माण कार्यको लेकर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की ली बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चार फ्लाय ओवर का निर्माण कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित अधिकारियों की ली बैठक
इंदौर शहर में स्वीकृत चार फ्लाय ओवर का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जायेगा कलेक्टर आशीष सिंह ने आज उक्त फ्लाय ओवर के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों की कलेक्टर कार्यालय में बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में नगर निगम आयुक्त अपर कलेक्टर तथा आईडीए के सीईओ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे

इन्दौर बैठक में बताया गया कि इंदौर में स्वीकृत सत्यसाई चौराहा देवास नाका चौराहा, क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहा तथा मुसाखेड़ी चौराहा पर फ्लाय ओवर बनाने का कार्य दो से तीन दिन में शीघ्र प्रारंभ कर दिया जायेगा। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि स्वीकृत उक्त सभी फ्लाय ओवर का निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में किया जाये। उक्त फ्लाय ओवर के निर्माण में आ रही छोटी-छोटी बाधाओं को शीघ्र दूर कर लिया जायेगा। कुछ औपचारिकताएं भी जल्द पूरी हो जायेंगी। सत्यसाई चौराहा के फ्लाय ओवर निर्माण के बीच आ रहे वृक्षों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई भी की जायेगी। बैठक में बताया गया कि सत्यसाई चौराहा पर 62 करोड़ 44 लाख रूपये, देवास नाका चौराहा पर 74.48 करोड़ रूपये, क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहा पर 63.32 लाख रूपये तथा मुसाखेड़ी चौराहा पर 67 करोड़ रूपये की लागत से फ्लाय ओवर का निर्माण किया जायेगा।
बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर की जरूरत के हिसाब से विजय नगर और रेडिसन चौराहा पर भी फ्लाय ओवर की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर फ्लाय ओवर का निर्माण होता है, तो ट्रॉफिक व्यवस्था और अधिक बेहतर हो जायेगी। उन्होंने इन जगहों पर फ्लाय ओवर निर्माण के लिये प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिये

Exit mobile version