इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 100 ग्राम चरस के साथ पकड़ाया तस्कर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में चरस की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम चरस पुलिस ने बरामद की है 50 हजार ₹ से अधिक की बताई जा रही है पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है

मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने चरस के साथ दो तस्करों को पकड़ा है उन पर एनडीपीएस की धाराओं में कार्रवाई की गई है चंदननगर पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बदमाश आसिफ और अमन उर्फ लालू निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी को कल सर्विस रोड भैरू बाबा मंदिर के पास से पकड़ा गया। उनके बारे में मुखबिर ने सूचना दी थी कि दोनों नशे के कारोबार में लिप्त है। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया और तलाशी ली गई तो 100 ग्राम चरस मिली है दोनों बदमाशों से पूछताछ जारी है

Exit mobile version