पटवारी परीक्षा के घोटाले पर इंदौर में हजारों छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय को घेरा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे है। छात्रों की मांग है कि एमपीएसआई के 2 हजार पदों पर भर्ती की जाए। सरकार पटवारी परीक्षा की नियुक्ति को रोक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे।

सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्र कलेक्टोरेट के सामने तख्तियां लिए नारेबाजी कर रहे हैं। हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। छात्रों के दो घंटे इंतजार करने के बाद 1 बजे जॉइंट कलेक्टर ज्ञापन लेने आए पहुंचे। लेकिन स्टूडेंट्स कलेक्टर से मिलने और वन टू वन बात करने पर अड़े हुए है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि नए सिरे से एसआईटी बनाने। एमपीएसआई, इंस्पेक्टर, लेबर इंस्पेक्टर, महिला पर्यवेक्षक सहित अन्य परीक्षाओं के सभी रिक्त पदों को भरा जाए। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नकल विरोधी कानून को प्रदेश में तत्काल लागू किया जाए। एमपीईएसबी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के रुके हुए परिणाम जल्द जारी कर नियुक्तियां की जाए।

इसके साथ ही छात्रों का कहना है की राज्य सेवा परीक्षा 2024 में पदों की संख्या बढ़कर 500 की जाए राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 90 दिन का समय दिया जाए ओबीसी आरक्षण कैसे को हल करके 87- 13 फार्मूला खत्म करके सो फीस दी परिणाम जारी किए जाएं व अन्य मांगो को लेकर छात्र कर रहे कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

- Advertisement -
Exit mobile version