इंदौर के खान-पान सेंटर करणावत समूह पर स्टेट जीएसटी की छापेमारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

करणावत समूह पर स्टेट जीएसटी ने मंगलवार को कार्रवाई की। इंदौर और आसपास करीब 40 प्रतिष्ठानों पर शाम पांच बजे बाद स्टेट जीएसटी की एंटी इवेजन टीम ने छापा मारा।
इंदौर। खानपान के कारोबार से जुड़े करणावत समूह पर स्टेट जीएसटी ने मंगलवार को कार्रवाई की। इंदौर और आसपास करीब 40 प्रतिष्ठानों पर शाम पांच बजे बाद स्टेट जीएसटी की एंटी इवेजन टीम ने छापा मारा। कर चोरी की आशंका में जांच की जा रही है। करणावत समूह अपनी पान शाप और मेस के लिए पहचाना जाता है। विभाग को आशंका है कि पान और पान मसाले, देशी और विदेशी सिगरेट जैसी वस्तुओं के कारोबार में बडे़ पैमाने पर कर चोरी की गई है। रात तक विभाग की जांच जारी थी।

Exit mobile version