इंदौर के इमामबाड़े पर युवक ने बुजुर्ग को मारा चाकू:पुलिस ने पकड़ा तो बोला-बाबा का आदेश हुआ कय्यूम को मार दो

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सराफा थाने में एक युवक ने गुरुवार दोपहर एक बुजुर्ग को गले और पेट में चाकू मार दिया। बुजुर्ग इमाम बाड़े पर सेवा देने आते हैं। बताया जाता है युवक भी यहां पहुंचा था। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। युवक ने बताया कि उसे बाबा का आदेश हुआ तो उसने हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सराफा पुलिस के मुताबिक घायल का नाम अब्दुल कय्यूम है। वहीं हमलावार मुकेश है। कय्यूम जूना रिसाला इलाके का रहने वाला है। इमाम-बाड़े पर वह सेवा देने आता है। बताया जाता है कि मुकेश अचानक उसके सामने आया और सब्जी काटने के चाकू से गले और पेट पर वार कर दिया। कय्यूम को तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर आया गया।

पुलिस गिरफ्त में मुकेश पागल जैसी हरकत करने लगा। उसने बताया कि उसे सवारी आती है। बाबा का आदेश हुआ कि कय्यूम को मार दो तो उसने हमला कर दिया। पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version