इंदौर के आसपास फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियां, बर्थडे पार्टी के नाम पर जमी जुए की महफिल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सिमरोल पुलिस ने कल रात एक फार्म हाउस पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को पकड़ा है। उनसे 210000 रुपए भी जब्त हुए हैं। सूत्रों का कहना है एक रसूखदार के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए सभी इकट्ठा हुए थे। सिमरोल पुलिस को कल सूचना मिली थी कि स्काई ग्रीन फार्म हाउस में जुए की महफिल सजी हुई है। तुरंत ही टीम ने मौके पर दबिश दी।

सिमरोल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साकार सिटी के पास स्काई ग्रीन फार्महाउस पर छापा मारा. यहां जन्मदिन के नाम पर महफिल सजी हुई थी. पुलिस के छापा मारते ही यहां भगदड़ मच गई. पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी रकम जब्त की. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. एसडीओपी उमाकांत चौधरी के अनुसार “पुलिस ने स्काई ग्रीन फार्महाउस पर छापा मारा. जहां से 19 जुआरियों को पकड़ा गया है. यह फार्म हाउस अमित गवली नामक व्यक्ति का है.”

पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं फार्म हाउस मालिक व अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार जन्मदिन की पार्टी के नाम पर फार्महाउस में जुए की महफिल सजी थी. पुलिस लगातार क्षेत्र में बने फार्म हाउस पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही है. इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बने फार्म हाउस पर अवैधानिक गतिविधियों की सूचनाएं लगातार पुलिस को मिल रही हैं. आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version