इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के नूरानी मस्जिद इलाके में गोली मार कर युवक की हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के नूरानी मस्जिद इलाके में रविवार देर रात गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित आरिफ खिलजी ने मोईन खान को गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई प्रेम-प्रसंग का मामला
पुलिस के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मोईन के भाई ने प्रेम विवाह किया था, जिस वजह से इस तरह के विवाद की स्थिति बनी थी। गोलीकांड के बाद जब युवक का शव एमवाय अस्पताल लाया गया तो युवक के स्वजन ने हंगामा किया गोली मारने की दी थी धमकी आरोपित ने मोईन को गोली मारने की धमकी दी थी। स्वजन ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस थाने वाले आरोपितों को चाय पिलाते और छोड़ देते हैं। इस लापरवाही ने मेरे जवान बच्चे को मार डाला। उल्‍लेखनीय है कि 24 घंटे में शहर में हत्या का यह दूसरा मामला हुआ।

Exit mobile version