इंदौर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर ने आज एक विश्व रिकॉर्ड बनाया 1200 पुलिसकर्मियों को किया संबोधित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम मैं मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं इंदौर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर ने आज एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आज एक साथ 1200 पुलिसकर्मियों को वरुण कपूर ने साइबर क्राइम से जुड़े अपराधों के बारे में संबोधित किया।

आज के इस आधुनिक युग में साइबर क्राइम और उसे बढ़ते अपराधों के बारे में पुलिस कर्मी और अधिकारी को किस तरह से बचाव करना चाहिए इसके लिए साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर एडीजी वरुण कपूर ने 1200 पुलिस कर्मियों को एक साथ संबोधित किया। साइबर एक्सपर्ट माने जाने वाले वरुण कपूर आज तक 4:50 लाख से ज्यादा इस तरह के संबोधन दे चुके हैं। इसी तरह आज का उनका साइबर संबोधन वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है

साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर हु इस संबोधन पर आरए पीटीसी की असिस्टेंट कमांडेंट नीति दंडोतिया मैं बताया कि कि जब किसी के साथ साइबर फ्रॉड या क्रीम होता है तो वह आम जनता पुलिस के पास आती है लेकिन अगर पुलिस के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही है तो उनकी जागरूकता के लिये इन अपराधों से कैसे बचा जाए इसके लिए यह संबोधन आज रखा गया है।

Exit mobile version