श्रावण मास के पावन पर्व के अवसर पर इंदौर की केंद्रीय जेल में बंधियो के बीच में इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर की तरफ से सुंदरकांड का पाठ रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में बंधियो ने भाग लेकर खूब आनंद के साथ सुंदरकांड के पाठ सुना इस सुंदरकांड के संबंध में जेल अधीक्षक अलका सोनकर में जानकारी देते हुए बताया कि सावन के पवित्र महीने में हमने एक लक्ष्य रखा था कि हमारे जेल में कैदियों के द्वारा राम नाम का लेखन किया जा रहा है और यह लक्ष्य एक करोड़ 40 लाख का था जिसमें एक करोड़ के करीब राम नाम का लेखन हो चुका है और पूरे जेल में राम नाम का माहौल बना है इसलिए बंधियो की मांग पर जेल के द्वारा सुंदरकांड का पाठ का आयोजन रखा गया था जिसमें 400 बंदी हाल में बैठकर और बाकी अपनी-अपने बेरको में इस सुंदरकांड का और भजन का आनंद ले रहे थे इस तरह के आयोजन समय पर त्योहार पर होते रहते हैं ताकि बंदी अपने परिवार से दूर रहा है इस जेल में परिवार सा माहौल मिल सके इसी उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किया गया
