इंदौर शहर की पाश कॉलोनी में डकैती और डकैती का प्रयास सहित विभिन्न घटनाएं बढ़ती हुई नजर आ रही है और ऐसा ही एक ताजा मामला कनाडिया थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सामने आया है जहां बदमाशों ने दरवाजा का ताला तोड़ने का प्रयास किया नहीं टूटा तो कार में रखे हुए हजारों रुपए लेकर फरार हो गए…।
पूरा मामले में जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया कि प्रोजोन रिजिया कालोनी जो की कनाडिया क्षेत्र के बाईपास पर स्थित है जहां पर रहने वाले फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई की उनके घर के बाहर उनके चार पहिया वाहन खड़ा हुआ था जिसमें एक बैग में हजारों रुपए थे जिस बैग को बदमाशों द्वारा चुरा लिया गया तो वहीं कुछ सीसीटीवी भी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए हैं जिसमें कॉलोनी में चार बदमाश 20 से 25 मिनट तक घर के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करते रहे लेकिन लोग मजबूत होने के कारण दरवाजा नहीं टूटा और फिर वह मौके से चले गए नहीं तो एक बड़ी वारदात कॉलोनी में घटित होने की संभावना थी लेकिन कर में जो बैग चोरी हुआ है उसमें ₹60,000 नगद चोरी हुए हैं फिलहाल पुलिस पूरा मामले में सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है….।
