इंदौर के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने मचाया उत्पात के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तुकोगंज थाना क्षेत्र में कॉलेज के छात्रों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की छात्रों के दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हुई है जिसमें कुछ छात्र घायल भी हुए हैं पूरे मामले में पुलिस ने कुछ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक फरियादी यशराज राठौर पिता गोपाल राठौर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह एसजीएसआईटीएस कॉलेज में बीई का छात्र है उसकी मौसी का लड़का प्रियांशु उर्फ पीयूष राठौड़ कॉलेज से बी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है देर रात उसके दोस्त द्वारा कृतज्ञ ने फोन कर सूचना दी कि तुम्हारे मौसी के लड़के प्रियांशु राठौर के साथ वाइन रोड पर कुछ छात्र मारपीट कर रहे हैं मौके पर पहुंचा तो देखा की अंग्रेजी वाइन शॉप के सामने कुछ लड़के प्रियांशु के साथ मारपीट कर रहे थे जब कारण पूछा तो उसने बताया कि वह उसके दोस्त नीरज पाटीदार अंकित वर्मा रोहित के साथ कर से कॉलेज से निकलकर मालवा मिल चौराहे होते हुए अपने घर गीता भवन जा रहे थे तभी रात्रि में वाइन शॉप के सामने पहुंचे तो कुछ सीनियर छात्र विकास और उसके साथी मानवेंद्र आपस में लड़ रहे थे बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथी दीपांशु देवांश पांडे व अन्य साथियों ने उसे अपशब्द कहना शुरू कर दिए और उसके साथ जमकर मारपीट की और दीपांशु ने उसका बेल्ट निकालकर उसकी बाई आंख पर भी मारा जिसमें उसकी आंख क्षतिग्रस्त हो गई जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है वहीं पूरे मामले में पुलिस ने मानवेंद्र दीपांशु देवांश पांडे और उसके अन्य साथियों के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Exit mobile version