इंदौर कलेक्टर ने जनसुनवाई के संबंध में जारी किए नए निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

आचार संहिता हटने के बाद इंदौर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए पहले की तरह ही, प्रति मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को समय पर सुनकर उनके समय-सीमा में प्रभावी निराकरण के लिए जनसुनवाई में नई व्यवस्था निर्धारित की है। नई व्यवस्था के अनुसार, आगामी जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में संचालित विभागों के कार्यालय प्रमुख एवं समस्त अपर कलेक्टर अपने-अपने कक्ष में नियत समय पर बैठकर आवेदकों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे।

तय व्यवस्था के अनुसार कलेक्टर कार्यालय के
कक्ष क्रमांक – 103 में अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल,
कक्ष क्रमांक – जी-7 में अपर कलेक्टर श्रीमती निशा डामोर,
कक्ष क्रमांक – जी-11 में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी,
कक्ष क्रमांक – 109 में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र रघुवंशी एवं अपर कलेक्टर श्री रोशन राय आवेदकों की समस्या सुनकर उनका निराकरण करेंगे।

इन कक्षों में भी होगी जनसुनवाई
कक्ष क्रमांक – जी-1 में जिला कोषालय अधिकारी
कक्ष क्रमांक – जी-6 में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय
कक्ष क्रमांक – 202 में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण
कक्ष क्रमांक – 205 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अन्त्यावसायी विकास निगम
कक्ष क्रमांक – 206 में कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास
कक्ष क्रमांक – 209 में सहायक आयुक्त आबकारी
कक्ष क्रमांक – 214 एवं 215 में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग
कक्ष क्रमांक – 217 में खनिज
कक्ष क्रमांक – 219 में योजना एवं सांख्यिकी
कक्ष क्रमांक – 220 एवं 221 में आपूर्ति नियंत्रक खाद्य नागरिकों से संबंधित समस्याओं का सुनकर उनका निराकरण करेंगे।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से संबंधित प्रकरणों/आवेदनों का निराकरण संबंधित अपर कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। जिनके कार्यालय कलेक्टर कार्यालय से भिन्न एवं सेटेलाईट भवन में स्थित है, उन विभागों के कार्यालय प्रमुख कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष क्रमांक -102 में जनसुनवाई के दिन उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

- Advertisement -

इस तरह करेंगे समस्या का निराकरण
सभी विभागों को जन आकांक्षा पोर्टल के आई. डी. पासवर्ड प्रदाय किये गये है। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही हेतु मार्गदर्शी निर्देश (एस.ओ.पी.) जारी किए गए है। आवेदन ऑनलाईन दर्ज कर संबंधित विभाग को भेजा जायेगा। आवेदक को मूल आवेदन पत्र पर कमरा नंबर अंकित कर संबंधित अधिकारी के पास भेजा जायेगा। विभागीय अधिकारी द्वारा अपनी टीप आवेदन पर अंकित की जायेगी। आवेदन का निराकरण ऑनलाईन पोर्टल पर दर्ज करना होगा। संबंधित ए०डी०एम० द्वारा 15 दिवस में आवेदनों की समीक्षा की जायेगी।

Exit mobile version