इंदौर कलेक्टर कार्यालय में संभाग आयुक्त , कलेक्टर व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा संभाग में विभिन्न मुद्दों को लेकर मॉनिटरिंग अधिकारी नियुक्त किए गए थे जिसकी जानकारी हेतु आज बैठक की गई है।
कलेक्टर आशीष सिंह है आज बताया कि संभाग स्तरीय बैठक लेकर मुख्यमंत्री ने संभाग में होने वाले कार्यों और विभिन्न बिंदुओं को लेकर मॉनिटरिंग अधिकारी नियुक्त किए थे, उसी अनुक्रम में आज संभाग आयुक्त व अन्य अधिकारियों ने बैठक ली, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा उठाए गए मुद्दों, निर्देशों को लेकर कार्यों की समीक्षा आज की गई। इंदौर कलेक्टर की माने तो संभागीय अधिकारी ने बैठक का फॉलो अप लिया और प्रस्ताव बनाकर शासन की ओर प्रस्तुत कर दिया है। वही रूके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर भी जिक्र किया गया है कई कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। वही अन्य प्रस्ताव भी शासन को भेज दिए गए हैं। कलेक्टर की माने तो इसके साथ ही पुलिस थानों की सीमाओं को लेकर भी प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया गया है।
