वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी द्वारा श्री रामचरितमानस और सुंदरकांड वितरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इस ऐतिहासिक आयोजन की वजह से पूरा देश इन दिनों राममय है,, लेकिन इंदौर के एक शख्स बीते कई सालों से श्री रामचरितमानस और सुंदरकांड निशुल्क वितरित करते आ रहे हैं वह भी बिना किसी प्रचार प्रसार के,,,

दरअसल हम बात कर रहे हैं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी की जो हर साल की तरह इस साल भी सैकड़ों की संख्या में श्री रामचरितमानस और सुंदरकांड वितरण कर रहे हैं,, द्विवेदी बताते हैं कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है और पुरा देश भगवा रंग में रंगा है और कई स्थानों पर इसका दिखावा हो रहा है जो उचित नहीं है,, भगवान राम और उनके जीवन को मनुष्य स्वभाव में उतारने की जरूरत है जिसके लिए वे सालों से इस पुनित कार्य में जुटे हैं,,,

Exit mobile version