इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सोशल मीडिया पर हो रही प्रसारित खबर पंचकुइया मुक्तिधाम में योग पुरुष धाम अनाथ आश्रम के बच्चों को दफनाया गया है इस खबर को लेकर खंडन किया और कहां की यह खबर पूरी तरह से भ्रामक खबर है क्योंकि मुक्तिधाम में अज्ञात लोगों के शव भी आते हैं और उन्हें दफनाया जाता है हालांकि मुक्ति धाम का रिकॉर्ड भी लिया जाएगा और जांच कमेटी द्वारा इस पूरे मामले को देखा जाएगा लेकिन इस तरह की भ्रामक , तथ्यहीन खबरे प्रसारित ना करें कलेक्टर ने कहा कि शहर के सभी क्षेत्र के बोरिंग और सामूहिक किचन सामूहिक, रूप से उपयोग में होने वाले पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं और वृहद अभियान चलाया जा रहा है पानी के सैंपल को लेकर मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच के लिए भेजा है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी दूषित पानी की वजह से ही इंदौर में फूड पोइजनिंग के केस देखने को मिले हैं
