मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बाणगंगा थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल डिपो के मैनेजर के यहां हुई डकैती मामले में पुलिस ने फरियादी की वाहन को धार झाबुआ के नजदीक से बरामद किया है तो वहीं बदमाशों की धर पकड़ के लिए 10 टीमों द्वारा प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी दबिश दी जा रही है…।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित लंदन प्राइड में रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह नमक मैनेजर के यहां पर चार बदमाशों द्वारा डाली गई डकैती मामले में पुलिस अब बदमाशों के नजदीक तक पहुंच चुकी है दरअसल बताया जा रहा है की छानबीन करते हुए पुलिस ने धार झाबुआ के बीच से फरियादी का चार पहिया वाहन जो डकैती अपने साथ ले गए थे वह बरामद कर लिया है तो वहीं उसके आगे के रूट की छानबीन की जा रही है इसके लिए 10 टीम में गठित की गई है जो कि प्रदेश और गुजरात राज्य में बदमाशों की तलाश कर रही है घर से लेकर तमाम रास्तों के सीसीटीवी खागलते हुए पुलिस ने चार पहिया वाहन जप्त किया है तो वहीं इस रूट पर आगे पुलिस की टीम जुटी हुई है और जल्द पूरे मामले में खुलासे की बात की जा रही है बताया जा रहा है कि कुछ सांधिगत बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा भी है जिनसे पूछताछ की जा रही है इसी के साथ डकैतो पर हजारों रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया है
