गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध देर रात्रि में इंदौर पुलिस का कड़ा प्रहार•••

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

▪️ इंदौर पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 429 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 214 पर की वैधानिक कार्यवाही।

★ 124 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार 59 स्थाई, 65 गिरफ्तारी, और कई जमानती वारंट भी किए तामील।

★ भोपाल के खजूरी थाने के प्रकरण में फरार एक 3000/- रुपए का इनामी बदमाश भी आया क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

★ अवैध शराब के 03 प्रकरण (जिनमें 02 सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीने वाले) एवं अवैध हथियार लेकर घूमने वाले बदमाशों के विरुद्ध 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर की वैधानिक कार्यवाही।

- Advertisement -

★ 110 crpc में 01 व 151 crpc में 05 तथा 107/11 crpc में 15 इस प्रकार कुल 21 बदमाशो पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

★ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 50 लोगों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही

★ क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों एवं निगरानीशुदा बदमाशों सहित कई चाकूबाजो और जिलाबदर बदमाशों सहित करीब 215 से ज्यादा गुंडे/बदमाशों को भी किया गया चेक ।

★ विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार कई अपराधी भी आये पुलिस की गिरफ्त में।

★ अपराधियों को पकड़कर,डोजियर भरवा कर अपराध नहीं करने की दी हिदायत।

इंदौर- दिनांक 26 फरवरी 2024- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव को साथ लेकर इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में, दिनांक 25-26 फरवरी की दरमियानी रात से सुबह तक इंदौर शहर के सभी एडिशनल डीसीपी सभी एसीपी एवं थाना प्रभारियों सहित सैकड़ों के पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग 429 बदमाशों, असामाजिक तत्वों को चैक कर, उनमें से करीब 214 बदमाशो के विरुद्ध उचित वैधनिक कार्यवाही की गई हैं….

जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 124 से ज्यादा वारंट, जिसमें लंबे समय से फरार- 59 स्थाई, 65 गिरफ्तारी, और कई जमानती वारंट भी तामील करवाए गए।

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

अवैध शराब के 1 प्रकरण एवं अवैध हथियार लेकर घूमने वाले बदमाशों के विरुद्ध 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर की वैधानिक कार्यवाही। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब पीने वाले 2 असामाजिक तत्वों पर भी, की कार्यवाही।

आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 110 crpc में 1 व 151 crpc में 5 तथा 107/11 crpc में 15 इस प्रकार कुल 21 बदमाशो पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 50 लोगों के विरुद्ध भी की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही

इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों एवं निगरानीशुदा बदमाशों सहित कई चाकूबाजो और जिलाबदर बदमाशों सहित करीब 215 से ज्यादा को किया गया चेक और की गई कार्यवाही।

https://timenews.today/img/2024/02/WhatsApp-Video-2024-02-26-at-1.01.48-PM-1.mp4

कांबिंग गश्त के दौरान क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा थाना चंदन नगर क्षेत्र से भोपाल के खजूरी थाने के प्रकरण में फरार एक 3000/- रुपए का इनामी बदमाश भी पकड़ में आया है, जिसे विधिवत गिरफ्त में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु भोपाल पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार कई अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है,जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

https://timenews.today/img/2024/02/WhatsApp-Video-2024-02-26-at-1.01.48-PM.mp4

इस दौरान पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।

   इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Exit mobile version