इंजीनियर का लैपटाप और मोबाइल लूटने वाला रैपिडो ब्वाय और साथी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में सात अप्रैल को बदमाशों ने इंजीनियर के घर में घुसकर लैपटाप और मोबाइल लूट लिए थे। इसके बाद इंजीनियर ने शिकायत की थी।
इंदौर। पुलिस ने साफ्टवेयर इंजीनियर राजशेखर दत्त का लैपटाप और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित रैपिडो ब्वाय है जो पढ़ाई के साथ-साथ रैपिडो चलाता है और दूसरा उसका साथी है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, 7 अप्रैल को अगरतला त्रिपुरा निवासी राजशेखर दत्त के साथ घटना हुई थी। साफ्टवेयर इंजीनियर राजशेखर बापजी नगर में किराये से रहता है। उसने विजय नगर के लिए रैपिडो बुक कर लोकेशन शेयर की थी। हालांकि रेट ज्यादा बताने पर बुकिंग निरस्त भी कर दी।
लोकेश के आधार पर पहुंच गया घर
बाद में आरोपित लोकेशन के आधार पर राजशेखर के रूम पर पहुंचा और पानी पीने के बहाने साथी की मदद से लैपटाप व मोबाइल फोन ले गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित शिवम उर्फ शिवेंद्र रामानुज सेन निवासी राहडीहा पोस्ट अमरपुर सीधी और निखिल अजीतसिंह गहरवार निवासी पटेरा कोतवाली सीधी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों से लैपटाप और मोबाइल जब्त कर लिया है।

Exit mobile version