इंदौर। आबकारी विभाग ने इंदौर जिले में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 35 प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान तीन लाख रुपये की 350 लीटर शराब, 1013 लीटर महुआ लहान और तीन दोपहिया वाहन जब्त किए गए। देवास नाका चौराहा के पास दोपहिया वाहन से तीन पेटी देशी शराब जब्त की गई। गश्त के दौरान केसरबाग ओवरब्रिज पर दोपहिया वाहन से दो पेटी मसाला शराब बरामद की गई।
