आश्रम के 5 बच्चों की मौत पुलिस और जिला प्रशासन जांच पड़ताल करने में ही जुटा

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पांच बच्चों की मौत और 38 बच्चों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया है लेकिन अभी भी इस पूरे मामले में पुलिस और जिला प्रशासन जांच पड़ताल करने में ही जुटा हुआ है अभी भी किसी तरह की कोई रिपोर्ट या कार्रवाई पुलिस की ओर से संबंधित आश्रम के खिलाफ नहीं की गई है जिसके कारण कई तरह के सवाल जिला प्रशासन और पुलिस पर लग रहे हैं। फिलहाल अब देखना होगा की जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन किस तरह की करवाई करता है।

पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है मल्हारगंज थाना क्षेत्र में मौजूद श्री युग पुरुष धाम आश्रम में रहने वाले पांच बच्चों की मौत और 38 बच्चों के गंभीर रूप से बीमार होने की घटना सामने आई थी जैसे ही यह पूरा घटनाक्रम सामने आया इंदौर कलेक्टर ने इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की हुई है जो पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है तो वही पुलिस भी अपने स्तर पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है वही डीसीपी विनोद मीणा का कहना है कि पूरे ही मामले में प्रारंभिक तौर पर जिला प्रशासन के द्वारा जो जांच कमेटी गठित की गई है उसके द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है और उसके द्वारा जो जांच की रिपोर्ट हमें सोपी जाएगी, उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी इसी के साथ इस पूरे मामले में जिन बच्चों की मौत हुई है उनका विसरा एकत्रित कर लिया गया है और प्रारंभिक तौर पर डिहाइड्रेशन के कारण ही मौत होने की पुष्टि हुई है लेकिन उसके बाद भी जांच कमेटी पूरे मामले में जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले में किन लोगों की लापरवाही के कारण यह घटनाक्रम सामने आया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, वही आमतौर पर यदि इस तरह की घटना घटित होती है तो पुलिस सबसे पहले प्रबंधक व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है और उसके बाद इस पूरे मामले में अन्य जांच पड़ताल करने में जुटती है लेकिन जिस तरह से आश्रम में इतनी बड़ी घटना घटित हुई और उसके बाद पुलिस मात्रा जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार कर फिर कार्रवाई करने की बात कर रही है उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं तो वही कलेक्टर आशीष सिंह भी इस पूरे मामले में किसी तरह का कोई तत्काल एक्शन नहीं ले पा रहे हैं चाहे वह आश्रम संचालिका हो या फिर आश्रम के प्रबंधक हो उनके खिलाफ भी अभी तक किसी तरह की कोई सख्त कार्रवाई कलेक्टर के द्वारा नहीं की गई है क्या कारण है कि इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद भी कलेक्टर संबंधित लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं।

Exit mobile version