भाजपा नेता के हत्या मामले मे गवाहो को धमकाने के आरोप में जेल प्रहरी पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमजी रोड पुलिस ने भाजयुमो पदाधिकारी शुभम रघुवंशी की हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल के प्रहरी महेंद्रसिंह ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया आरोप है कि प्रहरी हत्या के गवाहों को धमकाने के लिए जेल से पत्र लेकर आया था।

मालवा मिल चौराहा निवासी शुभम रघुवंशी की चार जनवरी को रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभात फेरी में आरोपित यश गोधा, युवराज यादव, कपिल यादव, राहुल चौकसे और कृष्णा प्रजापति ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। युवराज की जमानत हो चुकी है। उसकी दोस्ती दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद राकेश चोटी से थी। राकेश ने मंगलवार को जेल प्रहरी महेंद्र को पत्र सौंपा था। पत्र में गवाहों को धमकाने के लिए माया नामक महिला से कहा गया था कि वह गैंगस्टर युवराज से संपर्क करे। पत्र में युवराज और शुभम के भाई सौरभ के नंबर लिखे थे। जेल प्रहरी ने कॉल करने में भूल कर दी और सौरभ को ही व्हाट्सएप पर कॉल लगा दिया जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया पुलिस ने आरोपित पहरी कि तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version