आबकारी सहायक आयुक्त द्वारा बार संचालित करने वाले संचालकों की बेठक ,बेठकमे नियम में रहकर अपने कार्य करने के निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देर रात तक बार संचालित करने और शराब परोसने वालों पर आबकारी सख्ती बरत रहा है और नियम विरुद्ध काम करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
तेजी से बढ़ते शहर इंदौर में देर रात तक शराब परोसने का काम लगातार चल रहा है जिसके सोशल मीडिया पर कई बार वीडियो भी वायरल हो चुके हैं ऐसे में आबकारी विभाग भी सख्ती दिखा रहा है और कार्रवाईया भी हो रही है। जहां इंदौर जिले के आबकारी सहायक आयुक्त मनीष खरे ने बार संचालित करने वाले संचालकों की बुधवार को एक बैठक ली जिसमें सभी को कहा गया कि नियम में रहकर अपने कार्य करें। आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की माने तो प्रशासन द्वारा बार बंद करने का समय रात्रि 12:00 बजे का निर्धारण किया गया है जहां कुछ बार संचालकों की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई तो की जा रही है वहीं आज बैठक में बार संचालित करने वाले लोगों को निर्धारित समय में अपने बार बंद करने को लेकर कहा गया है वही सभी को नियम नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई की बात भी आबकारी के सहायक आयुक्त ने कही है। आबकारी के सहायक आयुक्त मनीष खरें ने बताया कि मुख्य रूप से जो बार लाइसेंसी है उनकी इस बैठक में कई बार संचालक सम्मिलित नहीं हुए हैं लिहाजा एक बार बैठक और बुलाई जाएगी इस बैठक का सीधा उद्देश्य है कि समय से जिले में बार बंद हो और इस उद्देश्य के साथ ही आबकारी विभाग शुरू से कार्य कर रहा है उन्होंने बताया कि बीते दिनों जिम खाना क्लब और टीडीएस पर कार्रवाई करते हुए बार को बंद करवाया गया वहीं इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version