अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के इंदौर जिला अध्यक्ष द्वारा सफाईकर्मियों के हक के लिए आवाज उठाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्वच्छता में लगातार नंबर वन रहे इंदौर शहर के सफाई कर्मियों का आज भी शोषण हो रहा है नियमितीकरण और स्थाई करने के आश्वासन के साथ ही वेतन वृद्धि का आश्वासन भी निगम कर्मियों को लंबे समय से उच्च अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के इंदौर जिला अध्यक्ष सतीश पवार ने बताया कि स्वच्छता में देश में इंदौर को नंबर वन बनाने वाले सफाई कर्मियों को आज भी तमाम तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है सफाई कर्मियों का शोषण सभी जगह किया जा रहा है चाहे अस्पताल हो निगम हो या अन्य कोई क्षेत्र हो सफाई कर्मी अपने हक के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को उनके काम के अनुसार सम्मान नहीं मिला तो उनका संगठन आने वाले समय में आंदोलन भी कर सकता है।

Exit mobile version