लोकसभा चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही जारी है इंदौर की आबकारी टीम ने अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अलसुबह लोडिंग वाहन में गुप्त चेंबर बनाकर अनोखे तरीके से शराब छिपाकर परिवहन की जा रही बियर जप्त,की है समस्त सामग्री की कीमत ₹11.88 लाख अन्य कार्यवाहियों में 02 दोपहिया वाहन 24 लीटर बियर और 21.5 लीटर देशी मदिरा के परिवहन में जप्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है इंदौर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां जारी है सहायक जिला आधिकारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान वाहन MP 69G0406 को रोका गया वहां रोकते ही ड्राइवर तेजी से गाड़ी छोड़कर भाग गया गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी खाली दिखाई दी परंतु ड्राइवर के भागने से शंका होने पर गाड़ी की बारीकी से तलाशी लेने पर गाड़ी में चेंबर नजर आया जिसमें 100 गते की पेटीयो में माउंट 6000 बियर थी गत्ते की पेटीयो को खोलकर चेक करने पर 100 पेटीयो में 2400 नग माउंट 6000 जमी हुई थी कुल 1200 बल्क लीटर बीयर पाई गई। पकड़े गए वाहन का मूल्य ₹900000 रुपए है तथा बियर का मूल्य ₹288000 रुपए है इस तरह वाहन व बियर का कुल मूल्य ₹1188000 रुपए है
