आपरेशन नया सबेरा, नई शुरूआत के तहत, कार्यवाही करते हुए ऐरोड्रम पुलिस ने एक आरोपी को ब्राउन शुगर की तस्करी करते गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट जे तहत केस दर्ज किया है
पुलिस की कांबिंग गस्त के दौरान शहर में मादक पदार्थ गांजा, ब्राउन शुगर आदि क्रय विक्रय करने वाले ड्रग पेडलरो की चैकिंग एवं धरपकड़ हेतु आपरेशन नया सबेरा, नई शुरूआत के तहत पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्र में वाहन चैकिग के दौरान आरोपी अजय चौहान पिता बद्रीलाल चौहान उम्र 24 साल निवासी 14/01 बाबुमुराई कालोनी इन्दौर के कब्जे से कुल 14 ग्राम ब्राउन सुगर जप्त की गई आरोपी ने अपने अंडर गारमेंट में ब्राउन शुगर छुपा कर रखी थी आरोपी के विरुध्द अपराध एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया ।
