मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी छात्राओं से दुष्कर्म करने वाले मैजिक वाइस ऐप गैंग के दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन याने के जयस के लोगों ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया है। जयस के पदाधिकारीयों ने बताया कि प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में मैजिक वाइस ऐप की गैंग द्वारा 7 से अधिक आदिवासी छात्राओं और यूवतियों को गुमराह करके दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। जयस के लोगों ने बताया की कॉलेज टीचर बनकर मैजिक वाइस ऐप के जरिए मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति, राहुल प्रजापति, लव कुश प्रजापति सहित अन्य आरोपियों के द्वारा इस ऐप से कॉलेज की कर्मचारी बनकर स्कॉलरशिप दस्तावेज में गड़बड़ी होने का हवाला देकर 7 से अधिक आदिवासी छात्राओं के साथ गलत काम किया गया। मामले में आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने और पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के द्वारा इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर माननीय राष्ट्रपति महोदया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित संबंधित विभागों जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम ज्ञापन दिया गया है।
