✓आरोपी के कब्जे से थाना एरोड्रम व थाना रावजी बाजार से चुराई हुई कुल 02 मोटर साईकले बरामद ।
✓ओने पोने दामो पर चोरी की हुई 02 दो पहिया वाहन बेचने की फिराक में था बदमाश ।
✓ गिर. आरोपी आदतन अपराधी कुछ समय पूर्व ही छूटा है जेल से आरोपी के विरुद्ध इन्दौर के चंदन नगर एवं छत्रीपूरा पर दर्ज है चोरी के आपराधिक रिकार्ड।
✓ आरोपी नशे का आदि , नशे की लत पुरी करने के लिये करने लगा था फिर से मो.सा.चोरियां ।
इंदौर – इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार संपत्ति संबंधित अपराधो में लगातार आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है, इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की 01 व्यक्ति ओने पोने दामो में 02 दो पहिया वाहन बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है , जिसपर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने मुताबिक योजना के थाना एरोड्रम पुलिस के साथ सयूक्तं कार्यवाही करते हुए टीम ने उक्त आरोपी को पकडा जिसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम (1). कमरुद्दीन शेख पिता जलालउद्दीन शेख उम्र 29 साल नि. नाले पार मदीना मस्जिद के पास चंदन नगर इन्दौर का होना बताया जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया ।
आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी कमरुद्दीन ने बताया कि कुछ समय पूर्व थाना रावजी बाजार क्षेत्र से एक स्पलेन्डर प्लस मोटर साईकल न. MP-09-MC-8675 की चोरी करना स्वीकार किया गया , तथा इसी महिने थाना एरोड्रम क्षेत्र से एक डिलक्स मो.सा. न. MP-09- VC-9035 की चोरी करना बताया , उक्त वाहनो के बारे मे पता करने पर थाना रावजी बाजार इन्दौर पर एंव थाना एरोड्रम पर पूर्व से मो.सा. चोरी के अपराध पंजीबद्व होना पाये गये ।
आरोपी के आपराधिक रिकार्ड का पता करते आरोपी के विरुद्ध इन्दौर जिले के थाना चंदन नगर और छत्रीपुरा में आपराधिक रिकार्ड पंजीबद्व होना पाये गये है , तथा आरोपी करीब एक माह पहले ही थाना चंदन नगर से वाहन चोरी के केस में जमानत पर रिहा हुआ है , आरोपी नशे का आदि है जिसकी लत पुरी करने के लिये जेल से छूटने के बाद फिर से मो.सा. चोरी करना शुरु कर दिया था ।
आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जावेगी जिसमे इसके मददगार व अन्य साथियो के बारे में पता किया जावेगा जिससे की इन्दौर शहर के अन्य थाना क्षेत्र की वाहन चोरियों की वारदाते खुलने की सम्भावना है, आरोपी के विरुद्ध थाना एरोड्रम पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
