पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद मिस्त्री ने जहर खाकर जान दे दी। तिलकनगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना चौहाननगर की है। 45 वर्षीय घनश्याम परमार ने जहर खाया है। बुधवार शाम घनश्याम का बेटा नितिन गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गया लेकिन मौत हो गई।स्वजन ने बताया घनश्याम ने पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किया है।
