आजादनगर थाना क्षेत्र के नेमावर रोड पर अपराध करने की नीयत से अवैध देशी कट्टा लेकर खड़े बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है ।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेमावर रोड छोटी लखानी के पास एक बदमाश अपराध करने की नीयत से देशी कट्टा लेकर खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से एक देशी कट्टा मिला है, जिसे जब्त कर आरोपी विजय निवासी शिवदर्शन नगर मूसाखेड़ी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी से अवैध कट्टे की खरीद फरोख्त के बारे में जानकारी जुटा रही है।
