आईफोन मोबाइल के नाम पर लाखो की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक व्यापारी के साथ आईफोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात सामने आई थी जिस्म व्यापारी ने सस्ते दामों पर आईफोन खरीदने के लिए एक युवक से सौदा किया था लेकिन वह लाखों रुपए लेकर फरार हो गया था पूरा मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है

गौरतलब है कि पिछले दिनों राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी ने संजय कालरा नामक युवक से सस्ते दामों में आईफोन लेने के लिए सौदा किया था लेकिन आरोपी संजय कालरा द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि उनके द्वारा अकाउंट में पेमेंट डालते ही उन्हें आईफोन मिल जाएंगे विश्वास में आकर फरियादी ने आरोपी संजय कालरा के अकाउंट में 18 लख रुपए ट्रांसफर कर दिए इसके बाद आरोपी संजय ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया और फरार हो गया खुद को धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली थी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था वहीं पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी संजय कालरा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version