इंदौर भंवरकुआ थाना क्षेत्र में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक बार फिर से तलवार के माध्यम से केक काटकर बर्थडे बनाने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है पूरे मामले में अधिकारियों का कहना की वायरल वीडियो की जांच की जा रही है तो वही वीडियो भंवरकुआ क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी का बताया जा रहा है….।

दरसाल सोशल मीडिया पर स्वयं का दबदबा बताने और भय का माहौल फैलाने के उद्देश्य से कई बार युवाओं द्वारा धारदार हथियार से लेकर बंदूक पिस्टल तक का उपयोग करने वाले वीडियो अपलोड किए जाते हैं और ऐसे ही एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि तलवार से केक काटा जा रहा है और इसी के साथ तलवार हाथ में लेकर नाच गाना भी हो रहा है वीडियो राऊ क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम कुशवाहा भी नजर आ रहे हैं फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस तरह से वीडियो में धारदार हथियार का प्रदर्शन पूरी तरह से आपराधिक प्रवृत्ति में आता है और वीडियो के आधार पर युवाओं को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी…।

Exit mobile version