कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की यात्रा के दौरान असम में हुए हमले के विरोध में आज कांग्रेसियों के द्वारा बड़ा गणपति चौराहा स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां पर उन्होंने इस पूरे हमले के पीछे बीजेपी का हाथ होना बताया।
– दरअसल, राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है, इस दौरान जब कल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर जब असम के एक मंदिर मे दर्शन करने जा रहे थे, तभी उन्हें मंदिर में जाने से रोक दिया गया, साथ ही उनके इस यात्रा पर भी असम में हमला हुआ था, जिसके विरोध में आज हर जगह अलग-अलग स्तर पर विरोध किया जा रहा है, वही इंदौर में भी पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर बड़ा गणपति स्थित सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा पर कांग्रेसियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा पर हमले के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है, तो वही असम के मुख्यमंत्री के द्वारा राहुल गांधी को मंदिर में दर्शन करने से रोक दिया गया है, यह बीजेपी का दोहरा चरित्र है और कांग्रेस सर्व धर्म को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और बीजेपी के द्वारा किए गए इस कृत्य की कांग्रेस निंदा करती है और आज उसी के विरोध स्वरूप यह प्रदर्शन किया गया है।
