अवैध भांग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 39 किलो अवैध भांग बरामद आरोपीयो पर पूर्व के कई मामले दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध भांग की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है दोनों आदतन आरोपी है जिनके कब्जे से 39 किलो अवैध भाग जप्त की गई है

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सदर बाजार क्षेत्र में अवैध भांग की तस्करी करते हैं सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों बदमाशों पर निगाह रखी उसके आधार पर पारस पिता रमेश गोड निवासी भाई मोहल्ला सदर बाजार और मोहित उर्फ कालू पिता कैलाश यादव निवासी बक्शी बाग को पकड़ा जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 39 किलो अवैध भांग मिली है पकड़े गए दोनों आरोपी पूर्व में भी अवैध भांग के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं वहीं आरोपी पारस पर सदर बाजार थाने पर जुआ और आबकारी अधिनियम के तहत कुल नो प्रकरण पंजीबद्ध हैं वहीं आरोपी मोहित के विरुद्ध थाना मल्हारगंज पर आबकारी सहित अन्य पांच प्रकरण दर्ज हैं

Exit mobile version